रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : 1000 महिलाओं के साथ रेप और यौन शोषण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी डॉक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड पर यह आरोप लगा था। लेकिन अब इस मामले में प्रॉसेक्यूटर ने स्टैंड बदल लिया है। वहीं अब दोनों उनके उपर लगे आरोपों को हटाने की मांग कोर्ट से की है।दरअसल यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। 39 साल के डॉक्टर ग्रांट रॉबिचेउक्स और उनकी 32 साल की गर्लफ्रेंड सेरिसा रिले पर एक हजार महिलाओं को ड्रग देने और यौन शोषण करने का आरोप लगा था।
इस मामले में दोनों के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिले हैं। जिसके बाद प्रॉसेक्यूटर ने स्टैंड बदल लिया है। वहीं पूर्व अटॉर्नी टोनी रकौकस ने राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के आरोप लगाने की बात कही। बता दें कि डॉक्टर रॉबिचेउक्स और रिले से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। वहीं जमानत के लिए 7 करोड़ रुपये के बॉन्ड पर रिहा हुए।