रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मुरैना, 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मासूम खेत में गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नेपरी गांव का यह मामला है। बताया जा रहा है कि बच्ची शौंच के लिए गई थी। तभी आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। हवस की प्यास बुझने के बाद उसे गंभीर हालत में खेत में लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि गांव के एक शख्स ने शराब के नशे में मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल कैलारस थाना पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।