रमजान के महीने में भी लॉकडाउन और शासन के निर्देशों का पालन करें - सलाम रिजवी
 

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह                                                                                                                                     



रायपुर छत्तीसगढ विशेष :  छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी की अध्यक्षता में आज रायपुर शहर के विभिन्न मस्जिदों के मुतवल्ली और इमाम की बैठक कंट्रोल रूम (राज्य वक्फ बोर्ड) रेडक्रास भवन कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समस्त वक्फ संस्थाओं, मस्जिदों के प्रशासकों को पवित्र माह रमजान में कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से बचने के लिए सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग और शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रमजान माह में भी सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सभी फर्ज नमाज, जुमा की नमाज, तरावीह की विशेष नमाज आम मुसलमान अपने-अपने घरों में ही अदा करेंगे। पांचो वक्त की नमाज के लिए निर्धारित वक्त पर अजान लाउडस्पीकर में कम तीव्रता के साथ दी जाएगी और अजान के बाद यह ऐलान किया जाएगा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें। बैठक में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी ने सभी मस्जिदों के ईमाम हजरात से इस बात की गुजारिश कि वह हर वक्त की नमाज के बाद कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से मुल्क ए हिन्दुस्तान की आवाम को महफूज रखने की विशेष दुआ जरूर करें। श्री रिजवी ने आम मुसलमानों से भी रमजान माह में कोरोना की महामारी से देश और दुनिया को छुटकारा मिले इसकी भी दुआ जरूर मांगे।


बैठक में यह भी तय किया गया कि रमजान में विशेष नमाज तरावीह धारा 144 का पालन करते हुए अदा की जाए। इस संबंध में शहर काजी और विभिन्न मस्जिदों के इमाम ने यह बताया कि शरीअत और इस्लाम के मुताबिक तरावीह की नमाज सुन्नत-ए-किफाया है। आम लोग अपने-अपने घरों में तरावीह की नमाज अदा कर सकते है। इस पर सभी मुतवल्लियों और ईमाम हजरात ने अपनी सहमति व्यक्त की और शासन-प्रशासन को आश्वस्त किया कि रमजान माह में भी लॉकडाउन और शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। 


बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य अधिवक्ता श्री फैजल रिजवी, प्रशासनिक अधिकारियों में ए.सी.पी. श्री पंकज चंद्रा, एस.डी.एम. रायपुर श्री प्रणव सिंह, सी.एस.पी. सिविल लाईन श्री नसर सिद्दीकी, शहर की समस्त मस्जिदों के मुतवल्ली, ईमाम, ओलमा एवं बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 


 




Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ करेंगे ताज का दीदार
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
छत्तीसगढ़ में कोरोना बरपा रहा कहर, 24 घंटे में मिले 107 नए कोरोना संक्रमित, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 880
Image