ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ करेंगे ताज का दीदार


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


 रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवीर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी आ रही है।


ट्रंप का तय कार्यक्रम


24 फरवरी- राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ’नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस स्टेडियम में एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता है।
24 फरवरी (आगरा) इसी दिन शाम को ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया आगरा के लिए उड़ान भरेंगी। यहां दोनों विश्व विरासत ताजमहल का दीदार करेंगे और तस्वीरें खिचाएंगे।


25 फरवरी (दिल्ली) ट्रम्प और मेलानिया का राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत होगा। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे। फिर नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान जारी करेंगे। दोपहर में कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। शाम को उनका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का कार्यक्रम है। रात 10 बजे ट्रम्प का विशेष विमान एयरफोर्स वन दिल्ली से वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरेगा। 20 घंटे की उड़ान के बाद ट्रंप बुधवार को अमेरिका पहुंचेंगे।


24 फरवरी को सुबह 11.55 को ट्रंप का विमान गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे


इसके बाद शाम को ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना किनारे बदबू दूर करने के लिए गंगनहर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है।


अगले दिन 25 फरवरी को ट्रम्प और मेलानिया दिल्ली में रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत होगा। दोनों महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी जाएंगे। द्विपक्षीय वार्ता और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद ट्रम्प रात को ही वॉशिंगटन रवाना होंगे।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image