रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : आम्रपाली वनांचल सिटी कॉलोनी में आधी रात को ग्रे कलर की एक हिलती कार को देखकर हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए थे ।आम्रपाली वनांचल सिटी कॉलोनी में आधी रात को ग्रे कलर की एक हिलती कार को देखकर हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोग सोए थे वे उठ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार के पास पहुंची तो एक युवक व युवती कार के अंदर मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
लोगों ने बुलाई पुलिस
जामुल टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि घटना गुरुवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात 2.30 बजे की है। कॉलोनी में रहने वालों ने सूचना दी कि एक कार ग्रे कलर की कॉलोनी के अंदर खड़ी है, जो अपने आप हिल रही है। जबकि कॉलोनी में सन्नाटा छाया हुआ है। उस घटना से आसपास के लोग भी उठ गए।
कार से नीचे उतरा युवक
सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और कार के अंदर कांच से देखा। अंदर एक युवक और एक युवती बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर मिलन चौक पॉवर हाउस निवासी रविन्द्र पाल कार से नीचे उतरा। पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवती के परिजनों को बुलाया गया और उसे समझाइश देकर छोड़ दिया। कार में 8 बोतल शराब भी मिला।