आईये वास्तुशस्त्र से देखे अपने घर को -- वास्तु दोष से होती हैं बीमारियां और धन की हानि


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :  मान्यता है कि किसी घर का वास्तु सही नहीं है तो उस घर में रहने वाले सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में वास्तु दोष होने पर बीमारियां,धन की हानि और नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आपके घर का वास्तु ठीक है या नहीं अगर कुछ चीजों पर गौर किया जाय तो इसे आसानी से समझकर दूर किया जा सकता है। वास्तु दोष होने पर लगातार कर्जों से व्यक्ति परेशान रहता है। बीमारियां आसानी से पीछा नहीं छोड़ती। वाद विवाद बढ़ते हैं, परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना रहता है। आसानी से कोई भी काम पूरा नहीं होता। वास्तु के अनुसार ये सब परेशानियां घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण आती है। ऐसे में घर में कुछ बदलाव कर इस परेशानियों को दूर कर सकते हैं।


1) हमेशा इस चीज का ध्यान रखें जब भी आप अपना नया घर बनवाएं या नया प्लैट खरीदते समय वास्तुदेवता की पूजा जरूर करवाएं।


2)घर के मुख्य द्वार पर ऊं और स्वास्तिक का निशान लगाना ना भूलें। ऊं और स्वास्तिक में काफी सकारात्मक ऊर्जा समाहित रहती है ऐसे में घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के मुख्य दरवाजे से नहीं हो पाता।


3) घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े के पैरों की नाल लगाने से भी घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।


4) घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और सुबह-शाम के समय घी का दीया भी जलाएं।


5) पूजा में शंख का प्रयोग करने और बजाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।


6) पूर्वजों की तस्वीर को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। मंदिर में पूर्वजों की फोटो रखना अशुभ माना जाता है।


7) घर के ईशान कोण में काफी मात्रा में सकारात्मक ऊर्जा रहती है ऐसे में भूलकर भी इस कोण में किसी प्रकार का कचरा या भारी समान न रखें।.


वास्तु दोष दूर करने के उपाय


 घर के ब्रहम स्थान को हमेशा दोष मुक्त रहना चाहिए इसे घर पर सुख और शांति बनी रहती है। अगर आप कर्ज से परेशान हो तो आपके घर का वायव्य कोण( उत्तर-पश्चिम दिशा) में दोष हो सकता है। इसे दूर करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करें। लगातार परिवार के किसी सदस्य की सेहत ठीक न होने की वजह, घर के ईशान कोण में दोष हो सकता है। आर्थिक परेशानियों का लगातार सामना करने की वजह मुख्य द्वार का दक्षिण या पश्चिम दिशा में खुलना हो सकता है। इसे दूर करने से आर्थिक परेशानियां कम होती है।



 


 

Popular posts
कैसे पता करें आयोडीन की कमी है नहीं
Image
धमाके से दहला पंजाब का मोगा जिला, डिलीवरी बॉय के हाथों में ब्लास्ट हुआ बॉक्स
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image
वह जमीन जहा अपने आप चलते हैं पत्थर - दुनिया की सबसे चौंकाने वाली जगह!
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image