पाक पीएम इमरान खान ने नेशनल असेंबली में आतंकी ओसामा-बिन-लादेन को शहीद का दर्जा दिया , बोले 'आतंक पर करना पड़ा जिल्लत का सामना'


रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 


रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : इस्लामाबाद ,पाक पीएम इमरान खान ने नेशनल असेंबली में आतंकी ओसामा-बिन-लादेन को शहीद का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमारे पाकिस्तान में घुस आया और उसने ओसामा को मार कर शहीद कर दिया। दुनिया भर के मुल्क इसके बाद हमें कोसने लगे। हमें कई सालों से आतंक के मोर्चे पर जिल्लत का सामाना करना पड़ा है।हैरान करने वाली बात यह है कि पाकिस्तानी पीएम की ओर से यह बयान तब आया है, जब वह एफएटीएफ की संदिग्ध सूची में बना हुआ है। गुरुवार को इस बारे में भारत के विदेश मंत्रायल ने कहा कि पाकिस्तान के इस लिस्ट में रहने से इंडिया के इस रुख की पुष्टि होती है कि वह अब भी आतंकवादी नेटवर्क का समर्थन कर रहा है।


पाक मीडिया के हवाले से आए इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ने ट्वीट किया है। जिसमें इमरान खान कहते हैं, अमेरिका से जिस तरह हमने वॉर ऑफ टेररिज्म में उनका साथ दिया और जो जिल्लत उठानी पड़ी मेरे मुल्क को। मैं नहीं समझता कोई मुल्क वॉर ऑफ टेररिज्म में किसी का साथ दें और फिर उसी मुल्क को भला बुरा कहें। वह (अमेरिका) अफगानिस्तान में कामयाब न हों तो भी पाकिस्तान जिम्मेदार है। हम पाकिस्तानियों के लिए दो बेहद शर्मिंदगी वाली घटनाएं हुईं। एक तो अमेरिका ने आकर एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार दिया, शहीद कर दिया। उसके बाद सारी दुनिया ने हमें गालियां दीं हमें बुरा भला कहा। हमारा ही सहयोगी हमारे ही मुल्क में किसी को आकर मार रहा है और हमें ही नहीं बता रहा। उनकी जंग के लिए 70 हजार लोग मर चुके हैं, जो भी पाकिस्तानी यहां से बाहर थे उन्हें इस कदर जिल्लत उठानी पड़ी।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image