राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल -- हर व्यक्ति के पास उसका अपना घर हो तथा उस घर का मालिकाना हक भी उसे प्राप्त हों


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति के कारण रूके हुए पट्टा वितरण कार्य को पुनः प्रारंभ कराया तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए वार्ड क्र. 01 एवं वार्ड क्र. 04 के चयनित हितग्राहियों को पट्टे का वितरण किया। इस मौके पर कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, अपर आयुक्त अशोक शर्मा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पार्षद दिनेश सोनी, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल एवं मनीष शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 



यहां उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत कोरबा नगर निगम क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बरसों से निवासरत गरीब निर्धन परिवारों कों उनके मकान एवं जमीन का पट्टा दिए जाने की औपचारिक शुरूआत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा कुछ माह पहले की गई थी। नोवल कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थिति एवं लागू किए गए लाकडाउन के परिणाम स्वरूप पट्टा वितरण का कार्य रूका हुआ था। आज राजस्व मंत्री अग्रवाल ने हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत पट्टा दिए जाने का कार्य पुनः प्रारंभ कराया तथा कोरबा जोन कार्यालय में इसकी शुरूआत करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ हितग्राहियों को पट्टों का वितरण भी किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा इस दिशा में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की गई हैं, इन्हीं योजनाओं में से एक योजना राजीव गांधी आश्रय योजना है, जिसका प्रमुख उद्देश्य है कि हर व्यक्ति के पास उसका अपना घर हो तथा उस घर का मालिकाना हक भी उसे प्राप्त हों, इसी के मद्देनजर गरीब निर्धन परिवारों को पट्टे का वितरण किया जा रहा है। उन्होने आगे कहा कि निगम क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जमीन पर बरसों से बसे हुए लोगों को भी पट्टा देने की कार्यवाही की जाएगी तथा इस दिशा में सभी आवश्यक कदम राज्य सरकार द्वारा उठाए जाएंगे। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अपने डेढ़ वर्ष के इस कार्य काल में अनेक गरीब हितैषी जनकल्याणकारी व ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों को प्राप्त हो रहा है तथा इन निर्णयों एवं योजनाओं के दूरगामी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते रहेंगे।


जोन कार्यालयों में जारी रहेगा पट्टा वितरण कार्य- इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि निगम के सभी जोन कार्यालयों में पट्टा वितरण का कार्य फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए निरंतर जारी रहेगा। उन्होने बताया कि निगम क्षेत्र में 1000 पट्टे तैयार कर लिए गए हैं तथा जोन कार्यालयों में एक सीमित संख्या में हितग्राहियों को बुलाकर उन्हें पट्टा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि लाकडाउन के कारण यह कार्य रूका हुआ था, जिसे आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा पुनः प्रारंभ कराया गया है। राजीव गांधी आश्रय योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गरीब हितैषी महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत शासकीय जमीनों पर घर बनाकर रह रहें, गरीब एवं निर्धन परिवारों को उनके घर का मालिकाना हक मिल रहा है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image