15 लाख सबके खातों में, दो करोड़ रोजगार, हर साल किसानों की आय दुगुनी करने और स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने को लेकर बहन सरोज पांडे ने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को राखी क्यों नहीं भेजी --- शैलेश नितिन त्रिवेदी


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :15 मौके थे बहन सरोज पांडे के पास रमन सिंह को राखी भेजने के, 300 रूपये बोनस 5 साल तक, 2100 रूपये धान का समर्थन मूल्य, हर आदिवासी परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय, 5 हार्स पॉवर पंपों को मुफ्त बिजली की याद क्यों नहीं दिलाई ?


कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बहन सरोज पांडे से पूछा है कि 15 लाख सबके खातों में, दो करोड़ रोजगार, हर साल किसानों की आय दुगुनी करने और स्वामिनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने को लेकर बहन सरोज पांडे ने अपने भाई नरेन्द्र मोदी और भाई अमित शाह को राखी क्यों नहीं भेजती ? बहन सरोज पांडे ने भाई रमन सिंह को राखी क्यों नहीं भेजी ?


जब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने सारी महिलाओं का भाई बनकर चुनाव के पहले राशन कार्ड बांटे और चुनाव खत्म होने के बाद राशन कार्ड की जांच के नाम पर माताओं-बहनों को रमन सिंह सरकार ने अपमानित किया, तब सरोज पांडे कहां थी ? तब बहन सरोज पांडे ने रमन सिंह को राखी क्यों नहीं भेजी प्रदेश की जनता जानना चाहती है।


शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बहन सरोज पांडे से छत्तीसगढ़ की जनता पूछना चाहती है कि 15 साल तक अपने भाई रमन सिंह को कितने वादे याद दिलाये? 15 मौके थे बहन सरोज पांडे के पास रमन सिंह को राखी भेजने के। 300 रूपये बोनस 5 साल तक, 2100 रूपये धान का समर्थन मूल्य, हर आदिवासी परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय, 5 हार्स पॉवर पंपों को मुफ्त बिजली की याद दिलाने बहन सरोज पांडे ने रमन सिंह को राखी क्यों नहीं भेजी ? यह छत्तीसगढ़ के लोग जानना चाहते हैं। राखी के अवसर पर बहन सरोज पांडे यह भी बता दे कि उन्होंने मोदी और शाह को कब राखी बांधा, कब याद दिलाया 15 लाख देने का वादा। इनमें से कुछ भी तो नहीं किया नरेन्द्र मोदी ने। सरोज पांडे दिल्ली में सांसद हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आवास भी दिल्ली में है। राखी के अवसर पर सरोज पांडे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास में जाकर इन बातों को पूरे करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कहना चाहिए।


उक्त लेख शैलेश नितिन त्रिवेदी , अध्यक्ष संचार विभाग, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का hai


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image