छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने कार्यभार ग्रहण किया


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने आज 21 जुलाई को पूर्वान्ह कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।


    अध्यक्ष श्री जुनेजा आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण के पश्चात मंडल के निर्माण गतिविधियों की जानकारी ली और इनमें पारदर्शिता तथा मितव्ययता बरतने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर तथा निम्न आय वर्ग के लोगों को मूलभूत सुविधाओं और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता में है। अध्यक्ष श्री जुनेजा ने कार्यभार ग्रहण के दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अय्याज तम्बोली सहित मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय भी प्राप्त किया।


    इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर श्री एजाज ढेबर, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग श्री अमरजीत चावला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोघोग बोर्ड श्री राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष राज्य खनिज विकास निगम श्री गिरीश देवांगन, अध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री रामगोपाल अग्रवाल, पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य अंजनी विभार, श्री श्रीकुमार मेनन, पार्षद श्री अमितेष भारद्धाज, पार्षद शीतल कुलदीप, पार्षद श्री रितेश त्रिपाठी, पार्षद श्री आकाश तिवारी, पार्षद श्री कामरान अंसारी, पार्षद श्री अनवर हुसैन आदि उपस्थित थे।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image