जिसे कृषि विभाग ने माना लापरवाह, उसी अफसर को सामान्य प्रशासन विभाग ने बना दिया कृषि विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार!


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रदेश का इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय इन दिनों प्रदेश के नेताओं और अफसरों के लिए प्रयोगशाला बन चुका है। मंत्रालय महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश को देख तो ऐसा ही लगाता है। दरअसल राष्ट्रीय बागवानी मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोप से घिरे संचालक उद्यानिकी डा. प्रभाकर सिंह को इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय का रजिस्ट्रार बनाए जाने के आदेश मंत्रालय से जारी किए गए हैं।


मंत्रालय के आदेश में ही विरोधाभाष


आपको बाद दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रालय के जारी आदेश में ही विरोधाभाष नजर आ रहा है। अफसरों में कोई अंडरस्टेंडिंग हो ऐसा भी नजर नहीं आता, ऐसे में सरकार कैसे चल रही है इस पर भी सवाल खड़ा होता हैl


दरअसल कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्राद्योगिकी विभाग ने छत्तीसगढ़ में किसानों की बेहतरी के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यानिकी कृषकों को दिए जाने जाने वाले फलदार पौधों के वितरण में पूरा काम कागजों पर चलाए जाने की शिकायत पर तत्कालीन संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी डॉ. प्रभाकर सिंह को किसानों को सामग्री का वितरण किए बिना सरकारी खजाने से राशि आहरण किए जाने के मामले में दोषी मानते हुए उनके 5 वेतन वृद्वि पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।


मामले की जांच अभी चल ही रही है इधर सामान्य प्रशासन विभाग ने संचालक उद्यानिकी डॉ. प्रभाकर सिंह को इंदिरा गांधी कृषि विशवविद्यालय के बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए। फिलहाल प्रदेश के सबसे बड़े कृषि विशवविद्यालय में अफसरशाही और जुगाड़ का खेल उन योजनाओं और रिसर्च का बेड़ागर्क कर सकता है जो विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे हैं।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image