मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल वित्तीय प्रबंधन से राज्य की अर्थव्यवस्था सुधरी -कांग्रेस


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :कोविड संकट के बावजूद राज्य की अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की है ।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक ओर महामारी के कारण जहाँ वैश्विक मंदी छायी हुई है ऐसे हालात में छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था लॉक डाउन के बाद पटरी पर न सिर्फ वापस लौटना बल्कि और देश के अन्य समकक्ष राज्यो की तुलना में बेहतर दिखना राहत की बात है । राज्य के वित्तीय प्रबंधन और आर्थिक हालात पर सवाल खड़ा कर भ्रम फैलाने वाले वाले रमन सिंह जैसे भाजपा नेताओं को भी हालिया सार्वजनिक हुए आंकड़ो का अध्यन करना चाहिए ।


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ग्रमीण और कृषि सशक्तिकरण की सोच वाली नीति के फल स्वरूप छत्तीसगढ़ इतनी बड़ी महामारी के झंझावत में भी संभल गया । राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की मदद और मनरेगा के माध्यम से लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने के कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था द्रुत गति से पटरी पर आई है ।राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को धान की कीमत के अंतर राशि की पहली किस्त के भुगतान कारण प्रदेश भर में किसानों ने 3000 से अधिक ट्रेक्टर की खरीदी की है । राज्य में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 23.5प्रतिशत की तुलना में लगभगआठ गुना से भी कम 3.4प्रतिशत है । 


कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल वित्तीय प्रबंधन और दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि कोविड संकट के बावजूद इस वर्ष राज्य के जीएसटी कलेक्शन में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है इसका सीधा अर्थ है तीन से चार महीने की बन्दी और महामारी के संकट के बावजूद राज्य के उद्योग धंधों ने बेहतर परफार्मेंस दिया है ।


कृषि ,मनरेगा लघु बनोपज संग्रहण के सरकार द्वारा प्रोत्साहन के कारण तथा 31 वनोपजों के शासन द्वारा खरीदी के फलस्वरूप भी सुदूर वन क्षेत्रो के निवासियों की आर्थिक उन्नति हुई उनकी क्रय शक्ति बढ़ी जिसका समन्वित फायदा समूचे राज्य को हुआ है ।यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि राज्य के कृषि क्षेत्र और उससे जुड़े व्यवसाय में तेजी की सराहना रिजर्व बैंक ने भी किया है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image