रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :कोहिमा, नागालैंड सरकार ने प्रदेश में कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर रोक लगा दी है। वहीं सरकार ने कुत्तों के बाजार के साथ-साथ उनके मीट (कच्चे और पके हुए) की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने जानकारी दी है। बता दें कि कानूनी रूप से कुत्ते की हत्या और उसका मांस खाना अवैध है। लेकिन अभी भी नगालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कुत्ते का मांस खाया जाता है। स्थानीय लोग कुत्ते के मांस को उच्च पोषण और औषधीय मानते हैं।