शिवराज मंत्रिमंडल : किसान से लेकर पहलवान तक कई शामिल, जानिए पूरा परिचय


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :शिवराज कैबिनेट के आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की पृष्ठभूमि, अनुभव और राजनैतिक सफर जानने में यह खबर आपके लिए मददगार साबित होगी। शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 28 मंत्रियों ने आज शपथ ले ली है। इसमें कई मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने पहले भी मंत्री पद का भार संभाला है, तो कुछ ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। कुछ नेता शहरी क्षेत्रों से हैं, तो कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से भी हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए सालों से मेहनत करते आए नेता भी इस मंत्रिमंडल में शामिल हैं, तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक के रूप में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं की भी अच्छी खासी संख्या इस मंत्रिमंडल में शामिल है।


शिवराज कैबिनेट के आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की पृष्ठभूमि, अनुभव और राजनैतिक सफर जानने में यह खबर आपके लिए मददगार साबित होगी।


01 जुलाई 1952 को जन्में गोपाल भार्गव इसके पहले भी मंत्री थे। वे भाजपा के तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 1985 से लेकर अब तक वे 8 बार विधायक रह चुके हैं। कई महत्वपूर्ण पद पर रहे चुके हैं।


विजय शाह खंडवा जिले के हरसुद विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार में भी शिक्षा मंत्री थे। 1 नवंबर 1962 को जन्में विजय शाह का विवाह भावना कुशवाहा के साथ हुआ था। वे किसान हैं और गैस एजेंसी के व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं।


जगदीश देवड़ा का जन्म 1 जुलाई 1957 को मंदसौर जिले के रामपुरा गांव में हुआ। गेंदालाल देवड़ा के पुत्र जगदीश देवड़ा एम.ए., एल.एल.बी. तक शिक्षित हैं। पेशे से वकील देवड़ा को हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है तथा खेलकूद, विशेषकर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और कबड्डी में विशेष रूचि है।


इसी प्रकार, आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के फोटो और नाम नीचे दिए जा रहे हैं। फोटो पर क्लिक करके उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image