बिहार विधानसभा चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा- कोरोना इलेक्शन रोकने का आधार नहीं हो सकता


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : कोरोना वायरस और बाढ़ के चलते बिहार विधानसभा चुनाव अभी न कराने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अभी चुनाव आयोग ने तारीख तय करते हुए अधिसूचना जारी नहीं की है. आयोग स्थिति के हिसाब से उचित फैसला लेने में सक्षम है.


अविनाश ठाकुर नाम के याचिकाकर्ता ने कहा था कि कोरोना और बाढ़ के मद्देनजर राज्य में अभी चुनाव कराने लायक स्थिति नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही दाखिल कर दी गई इस याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया.


दरअसल इसी साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसमें कहा गया था कि जब तक बिहार में कोरोना संक्रमण के साथ ही बाढ़ का खतरा कम नहीं हो जाता है, तब तक विधानसभा चुनाव पर रोक लगा देनी चाहिए. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव को हरी झंडी दिखाते हुए कहा है कि कोरोना किसी भी हाल में विधानसभा चुनाव को रोकने के लिए बड़ा कारण नहाीं हो सकता है.


बता दें कि हर साल की तरह ही इस साल भी बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है. जिसके कारण लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं. वहीं लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में चौथे नंबर पर है. भारत ऐसा तीसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.


देश में कोरोना संक्रमण बढ़कर 33 लाख के पार पहुंच गए हैं. वहीं वर्तमान में 7 लाख से ज्यादा संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. देशभर में अबतक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. राहत की बात यह है कि अबतक 25 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज सफल हुआ है


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image