भूलकर भी डाउनलोड नहीं करना ये चार एप्प, नहीं तो बैंक खाता हो जाएगा खाली

  


Report manpreet singh 

 Raipur chhattisgarh VISHESH : अगर आपके मोबाइल पर कोई लिंक मैसेज आए तो भूलकर भी उसे न खोलें. अगर गलती से खोल भी लिया है तो उसमें दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड न करें. ऐसे करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है ( एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, एयरड्रोइड, टीम व्यूअर) डाउनलोड करने को कहा जाता है तो भूलकर भी इन्हें डाउनलोड न करें। क्योंकि ये एप इंस्टॉल करते ही आपका मोबाइल रिमोट एक्सेस कर लिया जाएगा। फिर आपके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी, यूपीआई व एटीएम-क्रेडिट कार्ड पिन आदि की जानकारी ठगों को हो जाएगी। वे चंद मिनट में आपके ई-वॉलेट व बैंक खाते को खाली कर देंगे।

इन चारों एप को इंस्टॉल नहीं करने के लिए बुधवार को मध्य प्रदेश सायबर पुलिस के ग्वालियर जोन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर अपील की गई है कि इस तरह के एप से सावधान रहें। सायबर अपराध का नया तरीका सायबर पुलिस ने काफी विश्लेषण के बाद पाया है कि सायबर अपराधियों ने ठगी का यह नया तरीका निकाला है। इसमें वह इन स्क्रीन शेयरिंग एप का उपयोग कर रहे हैं।

इसके बाद आपके फोन में कुछ भी गोपनीय नहीं रहता, जो भी आपके फोन से आप करते हैं वह ठगों को दिखता है। चाहे वह क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड पिन की जानकारी हो या कोई ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी, सब कुछ ठगों से शेयर हो जाता है। इसके बाद उन्हें अपने ‘टारगेट’ का खाता खाली करने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता है।पिछले कुछ समय में मिली शिकायतों में स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से ठगी करना पाया गया है। इसलिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image