हॉस्पिटल स्टाफ का बड़ा खुलासा, सुशांत के गले में थे सुई के निशान और साथ ही टूटे हुए थे पैर के हड्डी


Report manpreet singh 


RAIPUR chhattisgarh VISHESH :  मुंबई,  सीबीआई जांच के बाद केस में कई ट्विस्ट आए जो हैरान करने वाले हैं. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया था कि रिया चक्रवर्ती ही उनके बेटे की हत्यारी है. सुशांत के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि ये सुसाइड केस है, लेकिन अब कूपर हॉस्पिटल के उस कर्मचारी ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो सुशांत के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट लेकर गया था. उस शख्स का दावा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है.


सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्तिने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें हॉस्पिटल कर्मचारी ये दावा कर रहा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है. एक निजी टीवी को दिए इंटरव्यू की क्लिप श्वेता ने शेयर की है, जिसमें उस शख्स ने सुशांत की लाश के बारे में कई चीजें बताई हैं.


वीडियो में हॉस्पिटल कर्मचारी कह रहा है- ‘हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है. ये मर्डर ही था और जो-जो निशान थे, वो एक सुई का निशान था. गले पर वो निशान थे.’ कर्मचारी ने बताया कि गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था. वीडियो में शख्स दावा कर रहा है कि मैं बॉडी को कूपर हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था. हॉस्पिटल में रिया चक्रवर्ती के आने की बात भी उस शख्स ने कबूली. कर्मचारी ने कहा कि दो लोगों ने मेरे से कहा था कि क्या दिखा सकते हो बॉडी? वो आईं उसने बॉडी देखी और माफी मांगी थी.


हॉस्पिटल कर्मचारी का दावा है कि बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है. ये फांसी नहीं है. कर्मचारी ने इस इंटरव्यू में कहा कि हम बॉडी को देखकर पहचान लेते हैं, फांसी की बॉडी पीली नहीं पड़ेगी. बॉडी में कई जगह निशान थे और पैरों के तलवोंं में सुई चुभाने वाले निशान थे.इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत की बहन ने लिखा है- हे भगवान!! इस तरह की खबरें सुनकर मेरा दिल लाख बार टूट जाता है… उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया. कृपया उन्हें गिरफ्तार करें.


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image