ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इंजीनियर समेत 8 गिरफ्तार, सेक्स वर्करों में एक नाबालिग भी


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : बिहार पुलिस ने आनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में इंजीनियर समेत 8 लोगों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जाल बिछाकर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। महिला दलाल को भी पकड़ लिया गया है। मामला बिहार की राजधानी पटना के किदवईपुरी इलाके की है जहां पुलिस ने पहले जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया और फिर इनकी निशानदेही पर 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड एक इंजीनियर है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता और फुलवारीशरीफ की तीन सेक्स वर्कर और उनकी महिला दलाल को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। पटना के बोरिंग रोड समेत कई इलाकों में ये लोग जिस्मफरोशी का धंधा चलाते थे।


पुलिस ने सेक्स रैकट चलाने वाले इन आरोपियों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया था। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर महिला दलाल को फोन किया। जब उसे भरोसा हो गया कि फोन करने वाला ग्राहक है तो उसने तय पते पर लड़की से मिलने के लिए बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला दलाल समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सबका मास्टरमाइंड आलोक नाम का शख्स निकला जो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। गिरफ्तार इंजीनियर ने बताया कि नौकरी छोड़कर वह सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने अपना नंबर एक एडल्ट वेबसाइट पर दर्ज करवा लिया जिसके बाद उसे फोन आने लगे और संपर्क बढ़ता गया।


आरोपी इंजीनियर के साथ पुलिस ने कोलकाता से आई सेक्स वर्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। शातिर इंजीनियर ग्राहक से सीधे बातचीत नहीं करता था। वही लोग इन तक पहुंच पाते थे जो उस वेबसाइट के जरिए आते थे। इसके बाद व्हाट्स ऐप पर ही पूरी बात होती थी और लड़की की तस्वीर भी दिखाई जाती थी। गूगल पे या फिर पेटीएम के जरिए पहले ही 7 हजार से लेकर 45 हजार तक मोटी रकम वसूली जाती थी। पूछताछ में एक सेक्स वर्कर ने बताया कि वो नाबालिग है और काम ढूंढने के चक्कर में महिला दलाल के संपर्क में आ गई। कुछ दिन महिला ने उससे घर का काम करवाया और फिर जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image