राजभवन के सिकरेट्री सोनमणि बोरा प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें डेपुटेशन के लिए एनओसी दे दिया है। बोरा 99 बैच के आईएएस हैं


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : आईएएस सोनमणि बोरा को मिली मन की मुराद,सेंट्रल डेपुटेशेन पर जा रहे दिल्ली, राज्य सरकार ने दिया एनओसी l राजभवन के सिकरेट्री सोनमणि बोरा प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें डेपुटेशन के लिए एनओसी दे दिया है। बोरा 99 बैच के आईएएस हैं l  राजभवन के सिकरेट्री सोनमणि बोरा प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें डेपुटेशन के लिए एनओसी दे दिया है। बोरा 99 बैच के आईएएस हैं।सोनमणि बोरा के पास राजभवन के साथ ही सिकरेट्री लेबर का भी चार्ज है। वे लंबे समय से सेंट्रल डेपुटेशन के इच्छुक थे। पिछली सरकार में भी उन्होंने दिल्ली जाने का प्रयास किया था। लेकिन, उन्हें एनओसी नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके आग्रह पर दिल्ली जाने के लिए हरी झंडी दे दी। एनओसी के बाद अब केंद्र सरकार उनकी पोस्टिंग करेगा। इस प्रक्रिया में समझा जा रहा है, एकाध महीने का वक्त लग सकता है। आर्डर निकलने के बाद बोरा यहां से रिलीव हो जाएंगे। सूत्रों के हवाले से जानकारी है,सोनमणि बोरा को ठीक-ठाक पोस्टिंग मिलेगी।


इस सरकार में डेपुटेशन पर जाने वाले बोरा छठे आईएएस होंगे। सबसे पहिले रजत कुमार और रीचा शर्मा को अनुमति मिली। उनके बाद सुबोध सिंह और मुकेश बंसल। फिर संगीता पी। और अब सोनमणि।


इनसे पहले बीवीआर सुब्र्रमण्यिम, अमित अग्रवाल, विकास शील, निधि छिब्बर, डाॅ0 रोहित यादव, रीतू सेन और अमित कटारिया डेपुटेशन पर हैं।


आप को बतादें सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ में 20 साल से सेवा दे रहे हैं। राज्य बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग रायपुर नगर निगम कमिश्नर की मिली थी। उसके बाद वे प्रदेश के कई अहम पदों पर रहें, बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर, गुरू घासीदास विवि में रजिस्ट्रार के बाद जांजगीर, कवर्धा, रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर रहे। कुछ दिनों तक वे बिलासपुर के संभागायुक्त भी रहे। वे सिंचाई,महिला बाल विकास, श्रम समेत कई विभागों के सिकरेट्री रह चुके हैं।सोनमणि बोरा प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं।


Popular posts
महिला कांस्टेबल ने साथ क्वारेंटीन होने BF को बनाया नकली पति, तभी आ पहुंची असली पत्नी फिर जो हुआ...
Image
RAIPUR SPECIAL : दिनाक 08 मार्च को " मयूर वाटिका भू- कल्याण समिति " का सेजबहार में प्लाट स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया
Image
गहने बेच कर वकील की फीस भरी अनिल अंबानी ने - एक समय वो भी था
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
उत्तम खेती मध्यम वान करे चाकरी कुकुर निदान - पर आज कल नौकरी को सबसे उत्तम , व्यवसाय को मध्य , और कृषि कार्य को कुत्ते के समान माना जाता है
Image
हाथी के गोबर से बनी इस चीज का सेवन आप रोज करते हो.. जाने कैसे
Image