SSP के निर्देश में बनी विशेष टीम ने लाखों के टायर चोरी मामले में खरीददार आरोपी को किया गिरफ़्तार


 Report manpreet singh 


RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर,राजधानी रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशन में बनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन की विशेष टीम ने लाखों के टायर चोरी मामले में खरीददार आरोपी को सरायपाली महासमुंद से गिरफ्तार किया है।


आपको बता दें कि मामला टैगोर नगर निवासी अंशय सहगल के कटोरा तालाब स्थित शोरूम व गोदाम का है। लॉकडाउन के चलते सहगल अपने गोदाम पर 4 महीनों से जा नहीं पाए थे, पूरा काम-काज मैनेजर कमल निराला को सौंप कर रखा था।चूंकि कमल पिछले 5 वर्षों से सहगल के यहां कार्यरत था इसलिए सारे काम का जिम्मा व हिसाब-किताब कमल ही रखता था। लॉकडाउन के बाद जब सहगल अपने गोदाम पहुंचते हैं तो टायरों की गिनती में हेरफेर का मामला सामने आता है जिसके बाद मैनेजर कमल संतोषजनक जवाब नहीं देकर फरार हो जाता है। सहगल ने सिविल लाइन थाना में आरोपी मैनेजर के विरुद्ध 50 लाख से अधिक टायर चोरी का मामला दर्ज करवाया था जिस पर पुलिस ने IPC की धारा 381 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की थी।


इस मामले में पुलिस ने आरोपी भोले अग्रवाल को महासमुंद के सरायपाली से गिरफ्तार किया है जो सस्ते दामों पर विभिन्न कंपनियों के चोरी के टायरों की खरीदी कर उसे अपने क्षेत्र के ट्रक मालिकों को महंगे दामों में बिक्री करता था।पुलिस ने भोले के पास से लगभग 26 लाख रुपयों के टायर को बरामद कर लिया है व मुख्य आरोपी कमल निराला की तलाश कर रही है


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image