टूर ले जाने के नाम पर ऐंठे 10 लाख से अधिक,अब ऑफिस ही हो गई गायब, मैनेजर सहित 8 पर FIR दर्ज -- राजधानी रायपुर में लेमेक्स लक्ज़री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया गोल माल


Report manpreet singh 


RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, राजधानी रायपुर में लेमेक्स लक्ज़री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा टूर पर ले जाने के लिए राशि प्राप्त कर टूर पर नहीं ले जाने एवं मेंबर बनाकर मेंबरशिप कार्ड नहीं देने के अपराध में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।


आपको बता दें कि आरोपी मैनेजर मनीष, दिनेश,ऋतुराज, आनंद ,अजय पांडे ,विकास खान, विशाल शिंदे एवं कुमारी खुशी पाऊ के विरुद्ध IPC की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अमलीडीह निवासी प्रार्थी अंकित तिवारी ने बताया कि शहर के एक मॉल में पांचवें फ्लोर पर स्थित टूर्स एंड ट्रेवल्स की ऑफिस द्वारा उसे अक्टूबर 2019 में सूचना दी गई थी अंकित के नाम से कंपनी द्वारा किए गए ड्रो में उनका इनाम घोषित हुआ है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ स्वयं उपस्थित होकर पुरस्कार ले सकते हैं जिसके बाद अंकित अपनी पत्नी सहित मैग्नेटो मॉल ऑफिस पर पहुंचा किंतु उक्त कंपनी के सदस्यों द्वारा अपनी कंपनी के नाम से मेंबरशिप परचेज एग्रीमेंट फॉर होलीडेज एंड जिम की सुविधा उपलब्ध कराने के नाम से अंकित से 25 हज़ार रुपए ले लिए।


अंकित ने बताया कि उसके द्वारा दी गई राशि से कंपनी उसे 2 मूवी टिकट सहित साल भर फ्री जिम की सुविधा भी देगी व अपने देश के भीतर किसी भी शहर में भ्रमण के दौरान किफायती दर में होटल की यात्रा, यात्रा के दौरान पिक एंड ड्राप सहित लोकल रायपुर शहर में कार्यक्रम हेतु साल में 1,2,3 एवं फाइव स्टार होटल में फंक्शन ऑर्गेनाइज करने हेतु किफायती दर पर भोजन तथा फ्री हॉल उपलब्ध कराएगी। बाद में उक्त सारी सुविधाएं न मिलने पर जब अंकित ने कार्यालय जाकर देखा तो वह बंद था इसके बाद उन्होंने तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत उक्त कंपनी के हेड ऑफिस में संपर्क करने की कोशिश की जिसे भी आरोपियों ने हटा लिया गया था व सभी अधिकारी कर्मचारी से संपर्क करने पर किसी भी प्रकार का उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा था।


कुल 65 लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं जिसमें 40 सदस्य की सूची अंकित ने पुलिस को सौंपी है जिनसे अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 60 हज़ार रुपयों की ठगी की गई है। पूरा खेल सितंबर से दिसंबर माह के बीच वर्ष 2019 में किया गया है


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image