एक आदमी की मौत पर मार डाले 300 से ज्यादा घड़ियाल, हैरतअंगेज है वारदात


 Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : इंडोनेशिया में वेस्ट पापुआ प्रांत के सोरोंग जिले में घड़ियाल के हमले में एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रजनन फार्म में घुसकर 292 घड़ियालों को मार डाला। अंतारा संवाद समिति की ओर से जारी तस्वीरों में घड़ियालों के लहूलुहान शव नजर आ रहे हैं।

एक 48 वर्षीय ग्रामीण जानवरों के चारे के लिए घास लेने घड़ियालों के फार्म में घुस गया। एक कर्मचारी उसकी चीख सुनकर मदद के लिए दौड़ा तो देखा कि घड़ियाल ने उस पर हमला कर दिया है। उस व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने बताया कि मृतक का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया और उसके तुरंत बाद चाकू, कुल्हाड़ी, हथौड़े और फावड़े जैसे हथियारों से लैस ग्रामीणों ने फार्म में घुसकर सभी घड़ियालों को मार डाला। उसमें नवजात बच्चों से लेकर हर उम्र के घड़ियाल थे।मनुलांग ने बताया कि इस फार्म को 2013 में इस शर्त पर घड़ियालों के प्रजनन और संरक्षण का लाइसेंस मिला था कि घड़ियाल आस पास के लोगों को परेशान नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लाइसेंस धारकों को पूरे फार्म को चारों ओर से घेरने और सुरक्षित बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एजेंसी जांच में पुलिस के साथ समन्वय कर रही है। मनुलांग ने कहा कि घड़ियाल ईश्वर की रचना हैं और उनकी सुरक्षा भी जरूरी है।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image