सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में भाजपा विधायक नितेश राणे का बड़ा खुलासा, बताई 8 जून की पूरी कहानी


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। भाजपा विधायक नितेश राणे ने सोमवार को दावा किया कि ‘8 जून के दिन दिशा अपने एक दोस्त के साथ जुहू में पार्टी’ कर रही थीं।राणे ने कई अहम खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने दिशा और सुशांत की मौत के आपसी ‘कनेक्शन’ पर भी बात की।

जैसा कि पहले भी सूत्रों ने कहा था कि इस 8 जून की पार्टी में दिशा के साथ कथित तौर पर कुछ और लोग भी मौजूद थे, जिसमें एक बिल्डर, दो अभिनेता और एक बड़ा नेता भी शामिल था। नितेश ने दावा किया कि ‘मुझे पता है कि दिशा सालियान और पार्टी में मौजूद नेता के मोबाइल की लोकेशन एक ही थी।’ उन्होंने आगे कहा कि पार्टी वाली रात 8.30 बजे से रात 12.30 तक दिशा का फोन स्विच ऑफ था, क्योंकि वो उस समय ‘कॉल अटेंड नहीं करना चाहती थी।’

भाजपा विधायक ने कहा कि “रोहन राय को ये पता है कि नितेश राणे क्या जानते हैं”, सीबीआई को नितेश राणे से अच्छी तरह पूछताछ करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। राणे ने दावा किया कि रोहन राय कथित तौर पर मुंबई से अपने होमटाउन भाग गया था।

इसके अलावा राणे ने कहा कि रोहन और उसके दोस्त 9 जून को दिशा सालियान के ‘अंतिम संस्कार की व्यवस्था’ कर रहे थे तो फिर कथित तौर पर 11 जून को उनका शव परीक्षण कैसे हुआ। नितेश ने इस पर भी सवाल उठाया कि ‘दिशा के कथित तौर पर कूदकर मौत हो जाने के बाद रोहन वहां 20-25 मिनट की देरी से क्यों पहुंचा?’

8 जून की पार्टी के दौरान और बाद क्या हुआ?

भाजपा विधायक ने बताया कि जुहू में हुई 8 जून की पार्टी के बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से जानकारी है। इस पार्टी में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा दिशा को पार्टी में बुलाया गया था जोकि उसकी मर्जी के खिलाफ था। और इस चीज़ को उसने पार्टी के दौरान जाहिर भी किया।

मेरी जानकारी के अनुसार दिशा के साथ पार्टी में जो कुछ भी गलत हुआ, उसको छोड़कर उसने सुशांत को फोन किया। जब वह मलाड जा रही थी तब मैंने सुना कि उसने रास्ते से सुशांत को फोन किया, सुशांत ने रिया को फोन किया, रिया ने किसी और व्यक्ति को फोन किया जो कि उस पार्टी में मौजूद था। रिया ने उसे सचेत किया था।

राणे ने कहा, “जब तक वह मलाड घर पहुंची, जाहिर है किसी को उसे चुप रहने के लिए भेजा गया होगा। और उस घर में, उसके मंगेतर रोहन राय मौजूद थे। जाहिर है, उसे धक्का दिया गया था या उसके साथ कुछ हुआ था जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।”

गौरतलब है कि सालियान कथित तौर पर 8 जून को मलाड स्थित अपने घर की 14 मंजिल से गिर गयी थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image