अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद आसमान छू रहे जमीन के दाम


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : कोरोना वायरस की वजह से भले ही हर क्षेत्र आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, लेकिन अयोध्या में रियल एस्टेट के मार्केट में इन दिनों जबर्दस्त उछाल है। प्रधान मंत्री द्वारा अयोध्या राम मंदिर का भूमि पूजन करने के बाद से अयोध्या में जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। यहां जमीन की कीमतों में दो से लेकर चार गुना तक इजाफा हुआ है।

राम मंदिर के साथ ही जिले में कई विकास योजनाएं शुरू होने वाली है, इसके चलते जमीन की कीमत चार गुना तक बढ़ चुकी है। अयोध्या के बाइपास और करीब की जमीन के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। राम की नगरी में बसने का सपना देख रहे लोगों को इस बढ़ी हुई कीमत की वजह से झटका लगा है। अभी यह तय नहीं है कि सरकार किस क्षेत्र में कितनी जमीन अधिग्रहित करेगी, इसके चलते लोग बड़ी जमीन के सौदे नहीं कर रहे हैं। अयोध्या के प्रॉपर्टी डीलरों के अनुसार, 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में जमीन की कीमत 700 रुपए स्क्वेयर फीट से बढ़कर 2000 से 3000 रुपए स्क्वेयर फीट तक हो गई हैं।

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वातानुकूलित बस स्टेशन और इंटरनेशनल लेवल के रेलवे स्टेशन के अलावा कई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इसकी वजह से अयोध्या देश में पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसकी वजह से कई बड़ी कंपनियां भी अयोध्या में निवेश करना चाहती है और उन्हें भी जमीन की तलाश है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने की घोषणा की थी, इसकी वजह से भी यह शहर निवेशकों की पसंद बन गया है। धर्मशाला, होटल और कम्युनिटी किचन के लिए जगह की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा है।


सरयू नदी के किनारे बसे गांवों मांझा बरेहटा, सहजनवा, सहजनवा उपरहा और माझा उपरहा की जमीन पर निवेशकों और प्रॉपर्टी डीलरों की निगाहें हैं। इन गांवों के ग्रामीणों को कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image