रायपुर बच्चों की फीस के मुद्दे पर गुस्साए परिजन - स्कूल / कलेक्टर से शिकायत करने पहुचे,


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : शहर में सोमवार को प्राइवेट स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर दफ्तर और पेंशन बाड़ा इलाके के एक स्कूल में परिजन शिकायतें लेकर पहुंचे। पूरा विवाद कुछ प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वसूली को लेकर है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि कोरोना संकट के इस दौर में स्कूल ट्यूशन फीस ले सकते हैं। अब पैरेंट्स का दावा है कि स्कूल इसी फीस में अन्य शुल्क जोड़कर वसूली का दबाव बना रहे हैं।

सोमवार को पेंशन बाड़ा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में परिजन पहुंच गए। इनकी शिकायत थी कि स्कूल ट्यूशन फीस में स्पोर्ट्स और लाइब्रेरी के पैसे मांग रहा है। मार्च से ही स्कूल बंद हैं, किसी बच्चे ने जब स्कूल में इस सुविधा को लिया ही नहीं तो फिर पैसे किस बात के। स्कूल में हंगामे के आसार देखते हुए गोलबाजार थाने से पुलिस भी पहुंची। काफी देर तक स्कूल में परिजन डटे रहे। अभिभावक नितिन तिवारी ने बताया कि स्कूल की तरफ से किसी ने बात नहीं की। दबाव बना, तब टीचर ने बात सुनकर विचार करने का आश्वासन दिया।

केस-2

कलेक्टरेट परिसर में भी दर्जनभर परिजन पहुंचे। डंगनिया इलाके के एक स्कूल के खिलाफ परिजन ने शिकायत की। उनका कहना था कि ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई में बच्चों के डाउट या कोर्स कंपलीट करने का काम उतने प्रभावी तरीके से नहीं हो रहा। स्कूल प्रबंधन फीस को लेकर भी दबाव बना रहा है, जो उचित नहीं है। लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के नाम एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया जिसके बाद परिजन घर लौट गए।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image