पांच बार सस्पेंड हो चुके और इंदौर के जिला खनिज अधिकारी रहे प्रदीप खन्ना के घरों पर जब लोकायुक्त ने छापा मारा तो विलासिता की चीजें देखकर वह भी दंग रह गए।


Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh vishesh: पांच बार सस्पेंड हो चुके और इंदौर के जिला खनिज अधिकारी रहे प्रदीप खन्ना के घरों पर जब लोकायुक्त ने छापा मारा तो विलासिता की चीजें देखकर वह भी दंग रह गए। जिस खनिज अधिकारी की नौकरी से संपूर्ण आय ही 75 लाख रुपये हो, उसने पौने तीन करोड़ तो सिर्फ एक घर में ही लगा दिए थे। इस घर में 1 लाख रुपये की डाइनिंग टेबल, 12 सीटर सोफे के साथ मिनी थिएटर, झूमर, विदेशी लकड़ी से बना फर्नीचर, हर कमरे में दो-दो एसी के साथ बाथरूम में भी एसी लगा मिला। वहां जकूजी भी बनाया गया था. महंगी शराब के शौकीन खन्ना के घर में एक मिनी बार भी था।


बता दें कि पूर्व में इंदौर में खनिज अधिकारी रह चुके प्रदीप खन्ना के 3 अलग-अलग मकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सुबह-सुबह छापामारी की। इंदौर के पटेल विला के फ्लैट और बायपास स्थित घरों में ये कार्रवाई परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की गई। इंदौर के तत्कालीन खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना का इंदौर से श्योपुर ट्रांसफर हो गया था। लीज के मामले को इंदौर में कमिश्नर ने खन्ना को सस्पेंड भी किया था। इंदौर में खनिज विभाग के जिला अधिकारी के पद पर पदस्थ प्रदीप खन्ना वर्तमान में श्योपुर में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान इंदौर में खनिज विभाग से संबंधित दस्तावेज लोकायुक्त को मिले हैं। वहीं, भोपाल में नकदी सहित बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी मिले हैं। प्रदीप खन्ना पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर कार्रवाई हुई थी जिसके बाद प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस को इंदौर में 2 बंगले, 1 फ्लैट 8 लाख नगद और संबंधित दस्तावेज मिले. (एजेंसी)
Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image