सना खान का ये डांस हो रहा जबरदस्त वायरल - इंस्टाग्राम पर फैंस हुवे घायल




#  मौनी रॉय के सॉन्ग पर सना खान हर एक बीट के साथ अपने स्टेप को मैच करती नजर आ रही

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : सना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. इससे इतर सना खान का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह गली गली में फिरता है सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सलमान खान की को-स्टार सना खान का इस वीडियो में डांस और उनका अंदाज देखने लायक है. सना खान का यह डांस देख उनके फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं

सना खान का यह वीडियो डांसिंग फीवर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 52 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही सना खान के बेली डांस की तारीफें करते हुए भी लोग नहीं थक रहे हैं।

मौनी रॉय के सॉन्ग पर सना खान हर एक बीट के साथ अपने स्टेप को मैच करती नजर आ रही हैं. डांस से इतर ब्लैक टाइट्स और सी ग्रीन टॉप में सना खान का लुक भी जबरदस्त लग रहा है. डांस से इतर सना खान अपने लुक को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका लुक देखने लायक है।

सना खान ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हिजाब में नजर आ रही हैं. इससे इतर ट्रेडिशनल लुक में भी सना खान का लुक देखने लायक है. बता दें कि सना खान हाल ही में इंडियन थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स में भी नजर आई थीं।

इसके अलावा सना खान कुछ दिनों पहले मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से अपने ब्रेकअप को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ सना ने मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा वह साल 2012 में बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इसके साथ ही वह शो की फाइनलिस्ट भी बनी थीं।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image