क्या पर्स रहता है अक्सर आपका खाली - क्यों नहीं रुकते पैसे


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH :  पर्स में पुराने बिल या कागज राहु की दशा बढ़ाते हैं। पर्स में केवल पैसे ही रखने चाहिए। फालतू और फटे हुए कागजों को रखने से आर्थिक नुकसान होने लगता है

आपका पर्स अक्‍सर खाली क्‍यों रहता है? या पैसा क्‍यों नही टिकता? सच्‍चाई यह है कि कई बार ऐसे कुयोग बनने लगते हैं कि लगातार आर्थिक नुकसान होने लगता है। पैसा नहीं बचता और तो और कर्जा भी होने लगता है। ऐसे में कुछ खास जतन करने से पैसों को रोका जा सकता है-

वास्तु के अनुसार पर्स में पुराने बिल या कागज राहु की दशा बढ़ाते हैं। पर्स में केवल पैसे ही रखने चाहिए। फालतू और फटे हुए कागजों को रखने से आर्थिक नुकसान होने लगता है।

फटा हुआ पर्स पैसे का सबसे बडा दुश्मन है। यदि आपका पर्स थोड़ा सा भी फट गया हो तो उसे तुरंत बदल दें नहीं तो आपके पास पैसा कभी भी नहीं रुकेगा । पर्स में कभी भी खाने की चीजें ना रखें। गुटखा, सुपारी आदि रखने से पर्स में धन नहीं टिकता है। वास्तु के अनुसार इंसान को कभी भी अपने पर्स में दवा भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा आती है और धन केवल दवाओं में ही खर्च होता रहता है। पर्स में कभी भी ब्लेड या चाकू आदि भी नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक दोष बढ़ता है। आप इनकी जगह चांदी व तांबे की चीजें रख सकते हैं।

क्या रखें पर्स में

पर्स में घर के देवी-देवताओं की फोटो रखने से आपके साथ हमेशा ही सकारात्मक और दैवीय ऊर्जा रहेगी । देवी लक्ष्मी के पूजन में रखे हुए गौमती चक्र को पूजा के बाद पर्स में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप के मूलांक और आप के पर्स में रखे नोट के रंग, सिक्कों में प्रयुक्त धातु आदि के मध्य सामंजस्य बैठा कर भी धन वृद्धि की जा सकती है।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image