मुख्यमंत्री ने मंत्रियों व अफसरों के साथ कल बुलाई आपात बैठक - बैठक के एजेंडा में लॉकडाउन भी है शामिल , मरीज के साथ-साथ मौत की तेज रफ्तार ने सरकार को डाला है चिंता में

 


 Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, छत्तीसगढ़ में फिर लॉकडाउन लगने वाला है !..मुख्यमंत्री की कल बुलायी बैठक में प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर भी फैसला हो सकता है। सूत्रों ने हमसे   इस बात की पुष्टि की है कि कल की बैठक में लॉकडाउन पर भी चर्चा होगी, हालांकि इसे लगाने या ना लगाने को लेकर कल बैठक में ही निर्णय लिया जायेगा। सूत्रों ने ये भी बताया है कि यदि लॉकडाउन लगा तो वो  07 से 15 दिन का हो सकता है।

हालांकि लॉकडाउन के लिए भारत सरकार का निर्देश जरूर आड़े आ सकता है, लेकिन प्रदेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य सरकार कुछ कड़े निर्णय ले सकती है। लॉकडाउन के मद्देनजर इसलिए भी अटकलें लगने लगी है, क्योंकि कल की बैठक में ना सिर्फ चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल, सभी जिलों के कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी व निगम आयुक्तों को ही नहीं बुलाया गया है, बल्कि सभी मंत्रियों को भी खास तौर पर बैठक में बुलाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सीएम सचिवालय व शीर्ष आला अफसरों को भी बैठक में मौजूद रहने को कहा है।

याद होगा जब पिछली दफा मुख्यमंत्री ने ऐसी ही बैठक बुलायी थी, तो लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था। उस बार के हालात इससे कहीं ज्यादा बेहतर थे, लेकिन इस दफा स्थिति बेहद नाजुक है। मौत और मरीज दोनों आंकड़े बेहद डरावने हैं। रायपुर में तो 15 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। कुल पॉजेटिवों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गयी है, वहीं मौत का आंकड़ा भी 350 से ज्यादा हो चुका है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image