बाईक में घूम घूमकर शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार - वाॅटसअप्प और मोबाइल पर होती थी डील


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो दो पहिया वाहन में घूम घूमकर शराब की ब्रिकी करता था। आरोपी का नाम रजत लूला है जो पंडरी का रहने वाला है l

जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दो पहिया वाहन में घूम घूमकर शराब बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद तेलीबांधा टीआई रमाकांत साहू के नेतृत्व में तेलीबांधा चौक के पास आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से पुलिस ने बीयर और शराब की बोतले जब्त की है। आरोपी के पास से जब्त शराब की कीमत लगभग 20 हजार के आसपास की बताई जा रही है l

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वाॅटसअप्प या फोन के जरिये वो लोगों से कांटेक्ट करता था। शराब की डील होने के बाद वो अपनी दो पहिया वाहन से ऑर्डर पर मंगाये व्यक्ति के पास जाकर शराब की बिक्री करता था।

आरोपी शराब प्रेमियों को अधिक कीमतों में शराब बेचा करता था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने एक साथी छोटू बघेल का भी नाम बताया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 34 आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई l

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image