रायपुर जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया - रायपुर लॉक डाउन का आदेश हुआ जारी, देखे क्या खुलेगा क्या बंद






Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर जिले में लॉकडाउन को लेकर राजधानी रायपुर में चल रही उच्च स्तरीय बैठक खत्म हो गई है. सभी अधिकारियों के बीच आम सहमति बन गई है कि राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा. रायपुर जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. कलेक्टर ने बताया कि 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया जाएगा. हालांकि इसका आदेश हुआ जारी. 

इस बार सब्जी दुकानें भी बंद रहेंगी

सूत्रों के अनुसार इस बार का लॉकडाउन पहले से अलग होगा क्योंकि इस बार सब्जी की दुकानें भी नही खुलेंगी l इस बार शराब दुकान एवं किराना दुकान भी बंद रहेगी l लॉक डाउन के दौरान दूध के लिए सुबह डेढ़ घंटा और शाम में डेढ़ घंटे का समय दिया गया है. इसके अलावा पेट्रोल पंप , एलपीजी और मेडिकल स्टोर्स अपने निश्चित समय पर खुलेंगी.

बैठक में ये मौजूद थे

लॉकडाउन की तैयारी को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक की गई. बैठक में रायपुर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, एडीएम, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

यहां लॉकडाउन की पहले से घोषणा

गौरतलब है कि बालोद जिला में 22 से 30 सितंबर तक पूर्ण लॉकडाउन लगा है. कलेक्टर ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के तमाम नगरीय निकायों के साथ प्रभावित ग्राम पंचायतों में इस लागू किया है. वहीं बेमेतरा में 13 से 20 सितंबर तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है. यहां 17 से 23 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया गया है. इसके अलावा दुर्ग व राजनांदगांव में भी लॉकडाउन किया गया है. वहीं बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन लग सकता है. धमतरी जिले में लोगों ने जिला प्रशासन से लगाने शहर बंद करने की मांग की है.

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image