DGP करने जा रहे है नया प्रयास, रखेंगे हर दिन की कार्रवाई पर नजर - WhatsApp ग्रुप में अपनी रिपोर्ट देंगे थानेदार


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, पुलिस के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने बड़ा फैसला लिया है. डीएम अवस्थी अब प्रदेश के 400 से ज्यादा थानेदारों की कार्रवाई पर नजर रखेंगे. थानेदार अब व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हर दिन की रिपोर्ट देंगे. इन रिपोर्ट की मॉनिटरिंग डीएम अवस्थी करेंगे.

गुरुवार को वर्चुअल वर्क शॉप में डीजीपी डीएम अवस्थी ने थानेदारों से कहा कि उनके पास प्रदेशभर से रिपोर्ट नहीं लिखे जाने और समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर शिकायतें आ रही हैं. डीजीपी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए थानों के अपराध पंजीबद्ध और उस पर की गई सभी कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी. अगर जांच में कमी पाई जाती है या फिर किसी तरह की शिकायतें आती हैं, तो पुलिस हेड क्वॉर्टर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर रखी जाएगी नजर

डीजीपी ने थाना प्रभारियों को कहा है कि एक महीने बाद वे कामकाज की समीक्षा करेंगे. इस बीच सभी के कार्य प्रणालियों पर नजर रखी जाएगी. साथ ही अपराधों पर नियंत्रण न कर पाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. पुलिस प्रशासन भी बढ़ते क्राइम को नियंत्रित करने में सफल नहीं दिखाई दे रही है. प्रदेश में आए दिन चोरी, हत्या और रेप के केस आते रहते

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image