रायपुर राजधानी मे ग्राहक बनकर महिला ज्वेलरी शॉप में घुसी , दुकानदार का ध्यान भटका कर चोरी कर लिए झुमके


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : शहर की एक ज्वेलरी शॉप में महिला चोरों के गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के झुमके चुराकर महिलाएं भाग गईं। काफी देर बाद दुकानदार को इस बारे में पता चला। आसपास महिलाओं की तलाश की गई। जब वो नहीं मिलीं तो अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है। डीडी नगर पुलिस ने इस केस में एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना की जांच जारी है।

दुकानदार हेमंत सोनी ने बताया कि रायपुरा इलाके में उनकी दुकान है। यहां तीन महिलाएं अपने साथ एक बच्चे को लेकर आईं। तीनों ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखे थे। मुझसे एक महिला ने कहा कि उन्हें सोने के झुमके चाहिए। मैंने करीब 10 जोड़ी झुमके उन्हें दिखाए। महिलाएं मुझसे बात कर रही थीं, डिजाइन के बारे में पूछ रही थीं। इसी बीच एक महिला ने 4.70 ग्राम का झुमका चुरा लिया। बाद में आते हैं कहकर महिलाएं दुकान से निकल गईं। अब इस मामले में पुलिस दुकान में लगे कैमरे की फुटेज जांच रही है।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image