हर किसी को दीवाना बनाती है मिजोरम की सुंदर घाटीया


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : घूमने के शौकीनों को अपनी लिस्ट में नॉर्थ ईस्ट जरूर शामिल करना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे। जिसे देख आप यहां के दीवाने हो जाएंगे। इस सेवन सिस्टर स्टेट में एक ऐसी ही अद्भुत जगह मिजोरम की चम्फाई घाटी है। यह जगह किसी रोमेंटिक डेस्टिनेशन से कम नहीं है। जिन लोगों को लगता है कि प्रकृतिक नजारा केवल हिमाचल, लेह लद्दाख या उत्तराखंड में ही देखने को मिल सकता है। वो लोग एक बार मिजोरम की चम्फाई घाटी जरूर घूम कर आएं। इसी बीच आज हम आपको चम्फाई घाटी के बारे में तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस घाटी के बारे में।

चम्फाई घाटी मिजोरम और म्यांमार की सीमा पर एक छोटा सा शहर है। यह मिजोरम के लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं। यहां जाकर आप खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको कई झील और झरने देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि आप यहां के लोगों के भी दीवाने हो जाएंगे। यहां के लोग बहुत ही सिंपल है। यह जगह अपने परंपराओं के लिए पूरे नॉर्थ ईस्ट में फेमस है।

इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है

यहां सबसे ज्यादा धान की खेती होती है। जिस वजह से इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। अगर आप अपने हनीमून का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह जगह काफी ज्यादा रोमांटिक है।

यहां जाने के लिए पहले अनुमति लेनी पड़ती है

चम्फाई घाटी के अंदर एक झील है जो टूरिस्ट को अपनी और अटरेक्ट करती है। कहा जाता है कि यहां जाने के लिए लोगों को पहले पुलिस से परमिशन लेनी पड़ती है। बताया जाता है कि सरकार इस जगह की खूबसूरती बचा कर रखना चाहती है। इस वजह से ही यहां जाने के लिए पहले अनुमति लेनी पड़ती है।

चम्फाई घाटी के मुर्ले नेशनल पार्क जरूर घूमने जाएं

अगर आपको जानवरों से भी लगाव है तो इसके लिए आप चम्फाई घाटी के मुर्ले नेशनल पार्क जरूर घूमने जाएं। यहां आपको हिमालयन काले भालू, तेंदुए बाघों के साथ साथ और भी कई तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे।

यहां जाने के लिए आप आइजोल से सड़क के जरिए जा सकते हैं। आइजोल के लिए आप फ्लाइट भी ले सकते हैं। अगर आप रेलवे से जाना चाहते हैं तो आप बैराबी या सिलचर स्टेशन उतर सकते हैं। ये दोनों चम्फाई घाटी के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन हैं।

Popular posts
प्रदेश के IAS -IPS अफसरों सहित डिप्टी कलेक्टरों व अधिकारियों के हुए तबादले
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, व्यापक स्तर पर ‘लॉकडाउन’ लगाने का विचार नहीं - महामारी की रोकथाम के लिये केवल स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के कदम उठाये जाएंगे
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर, IG सहित कई पुलिसकर्मी रहेंगे 7 दिनों तक क्वारंटाइन, सामने आई कोरोना जांच की रिपोर्ट
Image
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने किया दावा --- 05 अगस्त को कश्मीर बन जाएगा पाकिस्तान, हमारी मंजिल है श्रीनगर
Image
राजधानी में आयकर टीम ने स्टील कारोबारी दंपत्ति के दफ्तरों पर दबिश के साथ ही सर्वे कार्य ज़ारी
Image
जानिए आरती डोगरा की कहानी --- 03 फीट की इस लड़की जिसने समाज मे ताने खाकर भी बनी IAS अफसर
Image
कब्ज के लिए रामबाण दवा है सेंधा नमक, ऐसे करें सेवन
Image