राजधानी के मेडिकल स्टोर में चल रहा था अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाई की बिक्री, संचालक गिरफ्तार


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का कार्यवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी बाजार चौक स्थित जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाई की बिक्री करते संचालक को गिरफ्तार किया है l



रायपुर शहर में पुलिस को नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों के नशीली दवाईयों के नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। शिकायत को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रहीइसी क्रम में थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सोंनडोंगरी के बाजार चैक स्थित जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की बिक्री किया जा रहा है। जिस पर थाना कबीर नगर की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त दुकान में टेस्ट पर्चेस कराया गया, जिस पर दुकान के संचालक द्वारा अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के संचालक श्रवण कुमार साहू से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा लगातार गोल-मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया तथा प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बिक्री करने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।जिस पर टीम द्वारा श्रवण कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से दुकान में रखें 178 नग अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 183/20 धारा 21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी - श्रवण कुमार साहू पिता रामाधार साहू उम्र करीब 28 साल निवासी ग्राम सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर निवासी है 

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image