एक नाबालिग ने सोशल मीडिया में लिखा – दोनों दलों (भाजपा और कांग्रेस) मे बहुत चरित्रहीन लोग बैठे हैं - भाजपा और कांग्रेस की महिला नेत्रियां चला रही थी देहव्यापार का धंधा


 Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे मामलों में राजनीति भी खूब हो रही है। इस बीच राजस्थान के सवाईमाधोपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस और भाजपा की जिला स्तर की महिला पदाधिकारी मिलकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थीं। इन पर कई नाबालिग लड़कियों का सौदा करने का आरोप लगे हैं। भाजपा की महिला पदाधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि कांग्रेस सेवादल की सदस्य फरार है। भाजपा ने अपनी महिला नेत्री को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ संपति बाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी फरार हैं। पूरे मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।एक नाबालिग की शिकायत के अनुसार, दोनों महिला नेत्रियां मिलकर यह काम करती थीं। उनके तार दूसरे शहरों से भी हैं। हालांकि इनमें से एक महिला नेता ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि दोनों दलों में बहुत गंदे और चरित्रहीन लोग बैठे हैं और वो समय आने पर उनका पर्दाफाश करेगी।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, दोनों महिला नेत्रियोंं मिलकर यह गोरखधंधा चला रही थीं। कहा जा रहा है कि इनके चंगुल में कई लड़कियां और महिलाएं फंसी हैं। अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें शामिल हैं सुनीता का साथी हीरालाल, कलेक्टर कार्यालय के चपरासी श्योराम मीना, जिला उद्योग केंद्र के लिपिक संदीप शर्मा और इलेक्ट्रिशियन राजूलाल रैगर।



Popular posts
छत्तीसगढ़ में आज 701 कोरोना के मामले ---- फिर रायपुर से 205 , देखिए अन्य जिलों का हाल
Image
राम मंदिर भूमि पूजन के लिए रतन टाटा, मुकेश अंबानी सहित उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों को निमंत्रण मिला
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
कैसे पता करें आयोडीन की कमी है नहीं
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image
रायपुर, IG सहित कई पुलिसकर्मी रहेंगे 7 दिनों तक क्वारंटाइन, सामने आई कोरोना जांच की रिपोर्ट
Image