त्योहारों से पहले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने ट्रेन रवाना होने से पांच मिनट पहले तक टिकट बुक करने या रद्द करने की सुविधा दी


 Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : नईदिल्ली, भारतीय रेल का आज से अहम नियम लागू होने जा रहा है। त्योहारों से पहले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने ट्रेन रवाना होने से पांच मिनट पहले तक टिकट बुक करने या रद्द करने की सुविधा दी है। साथ ही अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले भी जारी किया जाएगा। रेलवे आरक्षण का पहला चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से चार घंटे पहले जारी करता है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन की रवानगी से 4 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जबकि दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट से 5 मिनट पहले की तरह तैयार किया जाएगा। इस तरह दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार होने तक यात्री ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। रिफंड नियमों के प्रावधानों के अनुसार, इस दौरान टिकट रद्द भी किए जा सकते हैं।

यदि सीटें रद्द होने के कारण खाली हो जाती हैं, तो उन्हें दूसरे चार्ट की तैयारी तक पीआरएस काउंटरों और ऑनलाइन के माध्यम से बुक किया जा सकता है। 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस के साथ भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही सभी विशेष ट्रेनों के लिए नया नियम लागू होगा। हालांकि, कोरोन वायरस के कारण नियमित ट्रेन सेवाएं अभी भी निलंबित हैं।

नई व्यवस्था का सीधा फायदा यात्रियों को

नई व्यवस्था का सीधा फायदा यात्रियों को होगा। दावा किया जा रहा है कि इससे ट्रेन में टीटीई की मनमानी पर भी रोक लगेगी। अब तक ऐनवक्त पर टिकट रद्द होने से खाली हुई सीटों पर टीटीई की मनमानी चलती थी। जैसे जैसे त्योहारों का समय नजदीक आ रहा है, ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी जिन स्पेशल ट्रेनों को क्लोन ट्रेन का नाम देकर पटरी पर उतारा गया है, उनका किराया भले ही सामान्य ट्रेन से अधिक है, लेकिन इनमें भी वेटिंग का आंकड़ा 350 पार पहुंच गया है। 100 फीसदी यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल आदि राज्यों से ट्रेन फुल हो जाने के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट भी नसीब नहीं हो पा रही।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image