नवाज शरीफ और उनके दामाद पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : इससे पहले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया था कि भारत पाकिस्‍तानी सेना को कमजोर करने के लिए नवाज शरीफ की मदद कर रहा है। इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ सेना पर राजनीतिक हस्‍तक्षेप का आरोप लगाकर एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि पाकिस्‍तान के इतिहास में इस समय सेना और सरकार के बीच सबसे अच्‍छे संबंध हैं। इमरान का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब उन्‍होंने राजनीति में हस्‍तक्षेप और भ्रष्‍टाचार को लेकर सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

इमरान खान ने पाकिस्‍तान के एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘नवाजब शरीफ एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं। अल्‍ताफ हुसैन ने भी इसी तरह का खेल खेला था। मुझे 100 फीसदी विश्‍वास है कि भारत पीएमएल एन नेता नवाज शरीफ की मदद कर रहा है।’ उन्‍होंने कहा, ‘अगर हमारी सेना कमजोर होती है तो यह किसके हित में है।’ इमरान ने कहा कि कुछ मूर्ख उदारवादी हैं जो नवाज शरीफ के बयान से सहम‍त हैं।

नवाज शरीफ को भारत का समर्थन हासिल

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि नवाज शरीफ सेना पर हमले करके बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। वह कायर हैं और मुझे पूरा विश्‍वास है कि उन्‍हें भारत का समर्थन हासिल है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने नवाज शरीफ को मानवीय आधार पर जाने के लिए अनुमति दी थी लेकिन अब वह राजनीति कर रहे हैं। हमें पता चला है कि वह कई लोगों से मिल रहे हैं और देश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। इमरान ने दावा किया कि वह देश के इतिहास में पहले ऐसे नेता हैं जो सेना की नर्सरी में पले-बढ़े नहीं हैं जैसे नवाज शरीफ या जुल्फिकार अली भुट्टो थे।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image