रोज़ सुबह अजवाइन का करेंगे सेवन , तो आराम से कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर, देखे


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : ब्लड प्रेशर यानी बीपी का अचानक से बढ़ जाना किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। ज्यादा तला भुना खाना, व्यायाम न करना और डिहाइड्रेशन इस समस्या को और बढ़ा देता है। इसे नियंत्रण में रखने के लिए बाज़ार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन आपके किचन में भी एक ऐसी चीज़ है जो आपकी हाई बल्‍ड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने मदद कर सकती है।

हाई बीपी को हाईपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है। इसके लक्षण तभी दिखते हैं, जब स्थिति गंभीर होने लगती है। ऐसे में मरीज़ को फौरन बीपी कंट्रोल करने की ज़रूरत होती है। हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर होने पर आप क्या उपाय करते हैं?

बढ़ते बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग आमतौर पर दवाईयां लेते हैं, लेकिन दवाइयां खाने से हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचते हैं। ऐसे में आपके घर के किचन में मौजूद अजवाइन (Carom Seeds) हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर कर सकता है। आइए जानें कि हाई बीपी के लिए अजवाइन को कैसे इस्तेमाल करें।

आयुर्वेद के मुताबिक, अजवाइन एक ऐसी औषधी है, जो हाई बीपी को कंट्रोल कर सकता है। सब्ज़ी, पराठों, और कई तरह के भारतीय खाने में इस्‍तेमाल किए जाने वाले इस छोटे-से बीज में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि अजवाइन के औषधीय गुण ब्‍लड प्रेशर के स्तर को भी कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकते हैं। अजवाइन में एंटी हाइपरटेंसिव और एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो इसे हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

वैसे तो आप अजवाइन के बीजों को चबाकर खा सकते हैं, लेकिन अगर आपके लिए ये करना मुश्किल है, तो, इसे आप पानी के साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए:

1. रात को एक कप पानी में दो चम्मच सूखे भुने हुए अजवाइन के बीज भगो दें।

2. फिर सुबह इस पानी को उबालें, छाने और ठंडा करने के बाद इसे पी लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं, तो अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले लें।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image