रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : रंगों का पर्व होली 10 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पहले 9 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि इन दिन यानी सोमवार के दिन होलिका दहन में ध्वज योग बना रहा है। ज्योतिर्विद के अनुसार सालों बाद ध्वज योग बन रहा है , इस दिन गुरु अपनी स्वराशि यानी धनु में बैठे हुए हैं और इनकी पूर्ण रूप से दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है। सोमवार के चंद्रमा का दिन माना जाता है। इसके प्रभाव से कई राशियों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। मान्यता है कि ध्वज योग खास उपाय करने मनुष्य को काम में निश्चित सफलता मिलती है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है, मन-मस्तिष्क शांत रहने के अलावा सभी तरह के काम बन जाते हैं। ध्वज योग का लाभ उठाने के लिए आपको इस दिन जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर होलिका पर अर्पित करें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। जिन लोगों को धन की कमी है उन्हें इस समय हरे छोले या फिर गेंहू की टहनी को होलिका की अग्नि में जलाना चाहिए। गेंहू की टहनी की पहली शाखा को तोड़कर उसे अपने घर की तिजोरी में रख लें। इसके अलावा होलिका दहन के दिन गाय के उपले पर थोड़ी पीली सरसों डालकर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे आपके घर से नकारात्मकता खत्म होगी। होलिका की भस्म से अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बना दीजिएगा। इससे आपको कहीं न कहीं लाभ होगा।