एक्शन में रायपुर पुलिस ---- लॉक डाउन में सख्ती के साथ ही नगर निगम ने तय वक्त के बाद भी सामान बेच रहे दुकानों को किया सील


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, निगम जोन 1 की टीम ने बाजार में शांता स्वीट्स से सामान जब्त कर लिया। देवेन्द्र नगर सेक्टर 2 में सैंडविच जंक्शन पर जुर्माना किया गया। पहाड़ी चौक के पास संचालक अम्बर केसरवानी की दुकान को सील कर दिया गया। मिलन थाली नाम की दुकान को सील किया गया। शांति नगर में फिजा ब्यूटी पार्लर, बैरन बाजार में राजा रेस्टोरेंट, केनाल लिंकिंग रोड़ स्थित नेचुरल आईसक्रीम पार्लर को सील कर दिया गया।


मठपुरैना चौक में अयोध्या नगर के 3 युवकों पर मास्क न पहनने की वजह से 50-50 रुपए का जुर्माना लगाया गया, धरम नगर चौक में एक युवक को थूकते हुए पकड़ा गया, नगर घडी चौक पर अमृतसरी रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया, ईदगाह भाठा मैदान के पास माॅ जनरल एण्ड डेली नीड्स, रेहान पोल्ट्री सेन्टर को सील कर दिया गया। मोहबाबाजार, हीरापुर बाजार, आमापारा बाजार, फाफाडीह बाजार, बस टर्मिनल सब्जी बाजार, शास्त्री बाजार को 10 बजे के बाद बंद करवा दिया गया।


सड़क पर बेवजह घूमने वालों को कराए कान पकड़कर उठक-बैठक राजधानी रायुपर में सुबह से सड़कों पर ट्रैफिक और लोगोंं की चहल-पहल दिखाई दे रही थी। सार्वजनिक परिवहन बंद होने के बावजूद ऑटो और ई-रिक्शा भी चल रहे थे। वहीं, 10 बजते ही पुलिस एक्शन में आ गई। शहर के सभी इलाकों में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि बेवजह बाहर मिले तो एफआईआर होगी। बावजूद इसके लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं।


पुलिस के अनुसार, लोग बाहर घूमने के लिए डॉक्टर की पर्ची लेकर निकल रहे हैं। पर्ची 4 से 6 महीने पुरानी होती है और कहते हैं डॉक्टर के पास जा रहे हैं। किसी को बिजली का बिल देना है ताे किसी को उधारी के रुपए लेने हैं। वहीं तेलीबांधा इलाके में बेवजह घूमने वालों को कान पकड़ कर उठक-बैठक भी लगवाई गई। कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। हालांकि अभी भी गली-मोहल्लों में लोग भीड़ लगाकर जुटे हुए हैं।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image