हरदेव सिन्हा का निधन बहुत ही दुख का विषय और रमन सिंह जी जैसे वरिष्ठ नेता और भाजपा नेता इस मामले में कर रहे हैं स्तरहीन राजनीति-शैलेश नितिन

 


 


 


 


 



रमन सिंह जी और भाजपा अपनी गलतियों का दोष हम पर क्यों मढ रहे हैं ?


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हरदेव सिन्हा का निधन बहुत ही दुख का विषय है। रमन सिंह जी जैसे वरिष्ठ नेता और भाजपा इस मामले में स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। रमन सिंह जी के ही कार्यकाल में तो हरदेव सिन्हा ने तो मुख्यमंत्री कार्यालय में आवेदन किया था, जिस पर रमन सिंह जी के समय कोई कार्यवाही नहीं हुई । रमन सिंह जी इस मामले में जिस तरह की राजनीति करना चाह रहे हैं वह 15 वर्ष तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेता को शोभा नहीं देता है। कोरोना की विषम परिस्थिति में भूपेश बघेल जी की सरकार ने 35 लाख मजदूरों को मनरेगा में काम दिया। प्रत्येक परिवार को निशुल्क चावल दिया गया। किसान योजना में 1600 करोड़ रुपए किसानों के खाते में दिए गए। निश्चित रूप से आज परिस्थितियां विषम है, कोरोना महामारी के कारण पूरा विश्व, पूरा देश और पूरा राज्य कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है । इतनी कठिन परिस्थितियों में रमन सिंह के द्वारा और भाजपा के द्वारा जो राजनीति की जा रही वह बेहद दुखद है।


हरदेव सिंहा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी और भाजपा अपनी गलतियों का दोष हम पर क्यों मढ रहे हैं ? 6 साल पहले दो करोड़ रोजगार के अवसर हर साल देने की बात कहकर भाजपा की सरकार ने उल्टा रोजगार के अवसरों को खतम करने का काम किया। इस बात को भुलाया नहीं जा सकता है कि हरदेव सिन्हा ने अपना आवेदन रमन सिंह जी को ही मुख्यमंत्री रहते हुए दिया था जिस पर रमन सिंह जी ने कोई कार्यवाही नहीं की। बच्चू लाल यादव की कवर्धा सीएम हाउस में आत्महत्या, योगेश साहू विकलांग युवक की सीएम हाउस में आत्महत्या, जांजगीर चाम्पा जिले के बेरोजगार युवक मनीराम खूंटे की आत्महत्या और हर दिन 3 से अधिक किसानों की रमन सिंह सरकार में हुई आत्महत्या की घटनाओं को अभी लोग भूले नहीं हैं । रमन सिंह जी इस मामले में जिस तरह की राजनीति करना चाह रहे हैं वह 15 वर्ष तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे उनको यह शोभा नहीं देता है। कोरोना की विषम परिस्थिति में भूपेश बघेल जी की सरकार ने 35 लाख मजदूरों को मनरेगा में काम दिया। प्रत्येक परिवार को निशुल्क चावल दिया गया। किसान योजना में 1600 करोड़ रुपए किसानों के खाते में दिए गए। निश्चित रूप से आज परिस्थितियां विषम है, कोरोना महामारी के कारण पूरा विश्व, पूरा देश और पूरा राज्य कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है इसे देखते हुए रमन सिंह जी के द्वारा और भाजपा के द्वारा जो राजनीति की जा रही वह बेहद दुखद है।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image