जाने आज सीएम के कैबिनेट बैठक में क्या हुए फैसले


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :कम से कम एक हफ्ते का होगा लॉकडाउन, कब से और कितना इसका फैसला करेंगे कलेक्टर l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रियों के साथ कोरोना पर एक विशेष बैठक कर समीक्षा की। बैठक में फैसला हुआ कि 21 जुलाई के बाद होगा लॉकडाउन जो कि कम से कम एक हफ्ते का होगा। कब से और कितना इसका फैसला करेंगे कलेक्टर। आपको बता दें कि प्रदेश भर में लॉक डाउन को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहों का ज़ोरों से आदान प्रदान जारी था। आम जनता सीएम के बैठक से निकले फैसले के इंतजार में बेसब्र हो रही थी। आज राजधानी के बाजारों में ज़ोरों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी।


बैठक की अहम बातें


1. पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन नहीं होगा, जहां संक्रमण ज्यादा वहीं होगा लॉकडाउन।


 


2. कलेक्टर को लॉकडाउन-2 जैसी गतिविधियों के साथ फैसला करने का अधिकार।


 


3. सात दिन से कम की अवधि नहीं होगी लॉकडाउन की।


 


4. छत्तीसगढ़ में अभी कम्युनिटी स्प्रेस की स्थिति नहीं पर केस बढ़ने की रफ्तार से राज्य सरकार चिंतित रायपुर, बीरगांव में तेजी से बढ़ते मामले गंभीर माने गए।


 


5. सरकार की दो टूक, संक्रमण फैलाने की इजाजत किसी को नहीं ।


 


6. टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर सरकार का फोकस


 


7. राजधानी के बीरगांव में शत प्रतिशत टेस्टिंग होगी।


 


8. सरकार ने जनता से अपील की, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकलें।


 


9. प्रवासी श्रमिकों के आगमन के बाद ग्रामीण में संक्रमण का दायरा कम होता जा रहा है।


 


10.शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा फैलाव की स्थिति बन रही है ।


 


11.राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बीरगांव, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर शहरों में हालात खराब लॉकडाउन को लगाने के पहले प्रशासन आम लोगों को देगा सूचना।


 


12. जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image