राजस्थान के CM अशोक गहलोत के भाई के घर ED का छापा, कथित उर्वरक घोटाले का है मामला


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : जोधपुर , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि कथित उवर्रक घोटाले में ईडी ने अशोक गहलोत के फार्म हाउस पर छापेमारी की है. अग्रसेन गहलोत खाद और बीज का कारोबार करते हैं और उनपर इसी मामले में घोटाले का आरोप है.


अग्रसेन गहलोत अनुपम कृषि कंपनी के मालिक हैं और कस्टम विभाग ने इस पर मुकदमा चलाया था. इसके अलावा उनकी कंपनी पर 7 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी. इसके अलावा ईडी ने इसी उर्वरक घोटाले के सिलसिले में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली में तलाशी अभियान चलाया है. अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और इसके अलावा पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है.


दरअसल साल 2017 में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के भाई अग्रसेन गहलोत का नाम फर्टिलाइजर यानी उवर्रक घोटाले में सामने आया था. उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने साल 2007 से 2009 के बीच किसानों के हक को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया. अशोक गहलोत राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे. अग्रसेन गहलोत पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल कर किसानों को मुहैया कराए जाने वाले फर्टिलाइजर की आपूर्ति में घोटाला किया था. साल 2017 में बीजेपी ने इस मामले को लेकर अशोक गहलोत पर जोरदार हमला भी बोला था.


राजस्थान में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी जंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ईडी, सीबीआई जैसी जांच एजेंसिया राजस्थान के सीएम गहलोत के करीबियों पर शिकंजा कस रही हैं. इसी कड़ी में राजस्थान पुलिस के एसएचओ की आत्महत्या के मामले में जांच सीएम हाउस तक पहुंच गई है. सीबीआई ने एसएचओ विष्णु दत्त विश्नोई की आत्महत्या के मामले में कल अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी को पूछताछ के लिए सीबीआई जयपुर कार्यालय में तलब किया था.


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image