ISIS आतंकी अबू यूसुफ के बलरामपुर के घर से दो मानव बम के जैकेट, विस्फोटक और भड़काऊ साहित्य मिले


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :  ISIS आतंकी अबू यूसुफ के बलरामपुर के घर से दो मानव बम के जैकेट, विस्फोटक और भड़काऊ साहित्य मिले।आईएस आतंकी अबू यूसुफ के बलरामपुर के घर से दो मानव बम के जैकेट, विस्फोटक और भड़काऊ साहित्य मिले हैं। साथ ही अबू यूसुफ की पत्नी और उसके चार बच्चों के पासपोर्ट भी दिल्ली पुलिस ने बरामद किए हैं।


आपको बतादें कि कल आईएसआईएस आतंकी अबु यूसुफ को दिल्ली के धौलाकुआं इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसके घर में तलाशी के दौरान 2 मानव बम जैकेट मिली है, विस्फोटक मिला है, और इसके साथ ही भड़काऊ साहित्य भी मिला है। लगातार इस मामले में जांच तेज की जा रही है। इसके साथ ही एक और नया खुलासा हुआ है बताया जा रहा है कि पकड़े गए आतंकी अबू यूसुफ की लखनऊ काकोरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। और यह भी बताया जा रहा है कि इसके किसी सहयोगी ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और यह सब एक प्लान के तहत किया जा रहा था। 


आपको बता दें कि मानव बम जैकेट और विस्फोटक मिलने के बाद यूपी एटीएस गांव में डेरा डाले हुए है और बलरामपुर स्थित गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। गांव से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image