मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ.आदिले पर दुष्कर्म का आरोप. -- पीड़ित युवती ने एसएसपी से की शिकायत


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : डीएमई डॉ एसएल आदिले खिलाफ डीकेएस हॉस्पिटल में कार्यरत एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। रायपुर एसएसपी को सौंपी अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर डॉ आदिले उसे अपने साथ घर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित युवती कांकेर जिले की रहने वाली है और दिसंबर साल 2017 में परीक्षा देने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गई थी जहां तत्कालीन डीन डॉ आदिले से उसका परिचय हुआ। युवती ने डॉ आदिले से नौकरी के लिए मदद मांगी थी, तो आदिले ने उसे अपना विजिटिंग कार्ड दिया था। जिसके बाद उसकी डॉ आदिले से बातचीत होते रहती थी। युवती ने शिकायत में कहा है कि वह 6 जनवरी 2018 को किसी काम से रायपुर आई थी। रायपुर आऩे के बाद उसने डॉ आदिले को कॉल कर अपने रिजल्ट के बारे में पूछा कि कब तक आएगा। वह कहां है पूछने के बाद आदिले वहां पहुंचा और नौकरी के संबंध में बातचीत करना है कहकर अपनी स्कूटी में बैठाकर घर ले गया। युवती के मुताबिक आदिले ने कहा था कि घर में उसकी बेटी सहित सभी मौजूद हैं बताया था लेकिन घर पहुंचने के बाद कोई नजर नहीं आया और डॉ आदिले ने अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हुए उसे बर्बाद करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।


मामले में एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने कहा कि डॉ एसएल आदिले के खिलाफ शिकायत आयी है। शिकायत को महिला थाने परीक्षण के लिए भेजा गया है। परीक्षण के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image