भारत में नहीं होगी वैक्सीन की कमी - रूस के साथ 100 करोड़ खुराक डील पर लगी मुहर


Report manpreet singh 
Raipur chhattisgarh VISHESH : रूस के सॉवरेन वेल्थ फंड ने भारत को कोरोना वायरस की वैक्सीन ‘स्पूतनिक-V’ के 10 करोड़ डोज देने के लिए करार किया है. रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने भारत में सप्लाई के लिए दिग्गज कंपनी डॉ. रेड्डीज लैब से समझौता किया है. आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रिव ने कहा है कि स्पूतनिक-V टीके के क्लीनिकल परीक्षण और वितरण के लिये डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर काम करेगी. उन्होंने कहा, ”स्पूतनिक-V टीके के क्लीनिकल परीक्षण के लिये सभी आवश्यक शर्तें पूरी हों यह सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नियामकों के साथ बातचीत कर रहे हैं.”
स्पूतनिक-V की आपूर्ति इस साल के अंत तक हो सकती है. डॉ. रेड्डीज के सीईओ जीवी प्रसाद ने कहा है कि स्पूतनिक-V के पहले औऱ दूसरे चरण के ट्रायल के नतीजे उत्साहजनक रहे हैं. भारतीय नियामकों के मानकों को पूरा करने के लिए भारत में तीसरे चरण का ट्रायल होगा. उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्पूतनिक-V वैक्सीन विश्वसनिय विकल्प हो सकती है.
बता दें कि यह डील ऐसे समय में हुई है जब भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 50 लाख पार चली गई है. पिछले सप्ताह ही नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा था कि केंद्र सरकार स्पूतनिक-V वैक्सीन का ट्रायल भारत में करने के पक्ष में है और देश में इसके उत्पादन के लिए दो-तीन कंपनियां बातचीत कर रही हैं.
हालांकि वैक्सीन के दाम का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा है कि हम मुनाफे के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हमारा ध्यान सिर्फ लागत पर है. रूसी कंपनी भारत के अलावा ब्राजील, मेक्सिको, कजाखिस्तान के करार किया है. इस वैक्सीन को मॉस्को स्थित गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों और रूस के रक्षा मंत्रालय ने मिलकर बनाया है.
Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image