छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 1514 नए मरीज --578 वही मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है


 





Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 1514 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 453, दुर्ग से 226, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर व रायगढ़ से 103-103, जांजगीर-चांपा से 68, कोरिया से 52, बलौदाबाजार से 39, दंतेवाड़ा से 37, बालोद व बीजापुर से 34-34, कोरबा व सरगुजा से 26–26, धमतरी से 25, बेमेतरा व मुंगेली से 20-20, गरियाबंद व बस्तर से 18-18, बलरामपुर व नारायणपुर से 10-10, महासमुंद से 09, कबीरधाम से 07, सूरजपुर व कांकेर से 06-06, जशपुर व कोण्डागांव से 05-05, सुकमा से 03, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व अन्य जिला से 01-01 मरीज शामिल है। 578 वही मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 15163 मरीज सक्रीय है l

कोरोना संक्रमण से मृत मरीजों की सूची - मौत की बात करें तो अभी तक राजधानी रायपुर में 3 लोगों की आज मौत हुई है। रायपुर के खलेपारा, काशीराम नगर और संजय नगर में 1-1 मौत हुई है। वहीं सुकमा के तिगांव, बिलासपुर के तोरवा और व्यापार विहार, दुर्ग के साई विलास कुम्हारी, बलरामपुर के त्रिशुली, जांजगीर के हथनेरवा और जशपुर के कोयला फैक्ट्री में रहने वाले 1-1 व्यवक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 7 लोगों ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 596544 सैम्पल जांच किया गया हैं, जिसमें 33017 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 17567 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 15163 मरीज सक्रिय हैं. वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 287 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image