चीन के वुहान शहर से निकलकर जिस कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई, ने दावा किया - नवंबर तक आम लोगों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी कोविड-19 वैक्सीन


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : चीन के वुहान शहर से निकलकर जिस कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई, अब उसी चीन से अच्छी खबर भी आई है। चीन द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वायरस वैक्सीन इसी साल नवंबर तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। कोरोना काल में यह बड़ी खुशखबरी इसलिए भी है क्योंकि ज्यादातर वैक्सीन के अगले साल तक आने के अनुमान बताए जा रहे हैं।

मगर चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एन्ड प्रिवेंशन के एक अधिकारी ने इस बात का दावा किया है नवंबर तक चीन की कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। दरअसल, चीन की चार कोरोना वायरस अथवा कोविड 19 वैक्सीन फाइनल स्टेज में हैं। इनमें से तीन वैक्सीन कोरोना वॉरियर्स को जुलाई में इमरजेंसी इस्तेमाल के तहत दिया जा चुका है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सीडीसी की प्रमुख और बायोसेफ्टी की विशेषज्ञ गुजेन वू ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वैक्सीन के तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल सही और तेज गति से हो रहा है और कोरोना वैक्सीन नवंबर और दिसंबर में आम जनता के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो सकती है। वू ने आगे कहा कि उन्होंने खुद पर अप्रैल महीने में एक प्रायोगिक वैक्सीन लेने के बाद हाल के महीनों में कोई असामान्य लक्षण अनुभव नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वो किस टीके की बात कर रही थीं।

दरअसल, चीन की फार्मास्युटिकल ग्रुप की कंपनी सिनोफार्म और अमेरिका की सिनोवैक बायोटेक SVA.O मिलकर आपातकालीन उपयोग कार्यक्रम के तहत तीन टीकों के निर्माण पर काम कर रही है। कनसिनो बायोलॉजिक्स 6185.HK द्वारा विकसित की जा रही चौथी कोरोना वैक्सीन जून में चीनी सेना के इस्तेमाल के लिए मंजूर की गई थी।गौरतलब है कि सिनोफॉर्म ने जुलाई में कहा था कि उसकी कोरोना वैक्सीन तीसरे फेज के ट्रायल के खत्म होने के बाद इस साल के आखिर तक सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार हो सकती है।

बता दें कि ग्लोबल वैक्सीन निर्माता कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्रभावी वैक्सीन विकसित करने के लिए रेस में हैं। कोरोना वायरस ने अब तक दुनियाभर में 925,000 लोगों की जान ले ली है।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image