आग से हिंद महासागर में तेल के बड़े रिसाव का खतरा पैदा - ऑयल टैंकर में भीषण आग से हिंद महासागर में तेल रिसाव का खतरा बढ़ा


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : ऑयल टैंकर में भीषण आग से हिंद महासागर में तेल रिसाव का खतरा बढ़ा l पनामा के पंजीकृत ऑयल टैंकर में श्रीलंका के तट पर लगी भीषण आग पर आज दूसरे दिन भी काबू नहीं पाया जा सका।

आग से हिंद महासागर में तेल के बड़े रिसाव का खतरा पैदा हो गया है,टैंकर न्‍यू डायमंड में लगी आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंकाई नेवी और भारतीय तटरक्कों ने वाटरकैनर का इस्‍तेमाल किया, इसके साथ ही एयरफोस के हेलीकॉप्‍टर ने भी इस ऑयल टैंकर पर पानी का छिड़काव किया।

टैंकर 270,000 टन क्रूड आयल और 1700 टन डीजल लेकर आ रहा था, आग पर काबू पाने के लिए भारतीय नौसेना के और शिप को मौके पर भेजा गया है।श्रीलंका की नौसेना के अनुसार, गुरुवार को इंजिन रूम में हुए विस्‍फोट के कारण फिलीपींस के एक क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि हुई.

अन्‍य 22 क्रू मेंबर्स जिसमें पांच ग्रीक और 17 फिलीपींस के नागरिक है, को 330 मीटर लंबे आयल टैंकर से सुरक्षित उतार लिया गया था।तटरक्षक बल के अनुसार, बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया था और न्‍यू डायमंड पर लगी आग को बुझाने में मदद के लिए तुरंत शौर्य, सारंग तथा समुद्र पहरेदार पोत और एक डोर्नियर विमान को रवाना गया गया था।

न्‍यू् डायमंड कुवैत से भारत आ रहा था और इस समय यह श्रीलंका के तट से 180 मील दूर है, भारतीय तटरक्षकों के अनुसार, ऑयल टैंकर न्‍यू डायमंड के पेंदें में दो मीटर लंबी दरार पड़ गई है।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका सिल्वा ने गुरुवार को बताया था कि पनामा में पंजीकृत टैंकर ‘न्यू डायमंड’ कुवैत से 2,70,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल ले कर भारत जा रहा था, लेकिन पूर्वी जिले अंपारा में संगमनकंडा के तट पर इसके इंजन कक्ष में आग लग गई।प्रवक्ता ने बताया कि आग बुझाने और बचाव अभियान के लिए कम से कम चार पोत भेजे गए, नौसेना के पोत त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह और हंबनटोटा के दक्षिणी बंदरगाह से भेजे गए थे।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image